-
Advertisement
रोलर कोस्टर की राइड है थोड़ी रिस्की, वीडियो में देखिए इस शख्स के साथ क्या हुआ
झूला झूलना बचपन से लेकर बड़े होने और फिर बढ़ापे तक सबको पसंद होता है। बस फर्क इतना है कि बचपन में छोटे से झूले पर भी डर लगता था और बड़े होकर लोग बड़े-बड़े झूलों पर झूलकर एडवेंचर (Adventure) करते हैं। झूला झूलते समय कई तरह की बातें हो जाती हैं जिनमें कुछ खतरनाक तो कुछ फनी होती है। इसी से जुड़ा एक वीडियो (Video) इन दिनों सामने आया है जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुक रही।
यह भी पढ़ें: आसमान में पक्षियों ने दिखाई अद्भुत कलाकारी, देखिए ये खूबसूरत वीडियो
https://twitter.com/RexChapman/status/1375107938226819081
अम्यूजमेंट पार्क में झूले बड़ी तेजी से राइडर को जमीन से आसमान तक की सैर करवाता है। एक ऐसा ही दिलचस्प राइड (Interesting ride) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कुछ लोग हैरान तो वहीं कई लोगों की हंसी नहीं रुक रही।
https://twitter.com/1quinnsullivan/status/1375112211249557504
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो नौजवान मजे से रोलर कोस्टर (Roller coaster) की राइड का मजा ले रहे होते हैं, लेकिन जैसे झूला ऊपर हवा में आता है तभी उनमें से एक शख्स के मुंह पर एक पक्षी आकर गिरता है। पक्षी उस शख्स की गर्दन पर अटक जाता है। इसके बाद शख्स उसे हाथों से हटाता है और अजीब सा रिएक्शन देता है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इसके खूब मजे ले रहे हैं और अपने एक्सपीरियंस भी शेयर कर रहे हैं।
I have watched this 15 times and it gets funnier every time. 😂😂😂 at first I thought he was choking (I wasn’t laughing then) and then I saw the bird fly away. 🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣
— CC MASK Crusader (@cbenitaj1) March 25, 2021
