-
Advertisement
प्लेटफॉर्म पर ढिंचक डांस का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन मजेदार वीडियो देखने को मिल जाते हैं। कई वीडियो हमें और आपको हैरान भी कर देते हैं। और कई वीडियो आपको हंसने को मजबूर भी करते हैं। आज कल सेलेब्स के साथ-साथ लोगों को भी अजीबोगरीब डांस करने का चस्का लगा हुआ है। कभी वो सार्वजनिक स्थान पर, कभी ट्रैफिक के बीच तो लोग डांस करते नजर आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की रेलवे प्लेटफॉर्म पर डांस करती नजर आ रही है। बताया जाता है कि यह वीडियो सहेली रूद्र का है। जो अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर डांसिंग वीडियो अपलोड करती हैं। सहेली रुद्र का यह वीडियो भी लोग जमकर पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो रेलवे प्लेटफॉर्म (railway platform) पर ‘सात समुंदर पार (Saat Samundar Paar)’ सॉन्ग पर जबरदस्त डांस कर रही है। सहेली को डांस करते देख कई लोग उसके आस पास जमा हो जाते हैं। वहीं इस वीडियो पर हॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री सामंथा स्टीफन (Samantha Steffen) हार्ट इमोजी पोस्ट करते हुए कमेंट किया है। वहीं, सहेली के वीडियो को अब तक 6 लाख लोग देख चुके हैं।
https://www.instagram.com/p/CUm_bmihBIe/
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group