-
Advertisement
सलमान खान की टाइगर-3 का वीडियो हुआ वायरल,वर्कआउट करते दिखे सुपरस्टार
करोड़ो युवाओं के दिल पर राज करने वाले सुपरस्टार (Salman Khan) सलमान खान ने टाइगर-3 की तैयारी शुरू कर दी है। उनका कसरत करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,सलमान ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में सलमान को वर्कआउट (Workout) करते हुए देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: ट्रैक पर दौड़े अनिल कपूर, ओलंपिक खेलने गए भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
https://www.instagram.com/p/CRjqfvtlIlh/
वीडियो में बैकग्राउंड में टाइगर थीम सुनाई पड़ रही है। सलमान ने कैप्शन में लिखा है, मुझे लगता है कि ये लड़का टाइगर-3 (Tiger 3) के लिए प्रशिक्षण ले रहा है। आपको बता दें कि टाइगर-3 कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ सलमान खान की ये जासूसी थ्रिलर फ्रैंचाइजी का तीसरा भाग है। इसका पहला पार्ट 2012 व दूसरा 2017 में रिलीज हुआ था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…
