-
Advertisement
विस अध्यक्ष परमार पहुंचे निरीक्षण करने
पालमपुर । विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार( Vidhansabha Speaker Vipin Singh Parmar) ने कहा कि धीरा से क्यारवां, देवी टिल्ला तक 13 किलोमीटर सड़क के विस्तार और सुधार पर साढ़े 10 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने आज सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोरोना( Corona) महामारी में लॉकडाउन के कारण विकास कार्यों की रफ्तार धीमी हुई है। सरकार द्वारा लॉकडाउन में कुछ छूट और आर्थिक गतिविधियां को चलाने के बाद कोविड-19 के लिये निर्धारित सभी मापदंडों को पूरा कर विकास कार्य शुरू किए गए हैं।
