-
Advertisement
लोनिवि का बिल क्लर्क विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
जवाली। स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो धर्मशाला (State Vigilance and Anti Corruption Bureau Dharamshala )की टीम ने लोक निर्माण विभाग जवाली( PWD Jawali) कार्यालय में कार्यरत बिल क्लर्क को 500 रुपए रिश्वत ( bribe)लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। साथ ही क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
एसपी विजिलेंस बलबीर ठाकुर ने बताया कि आरोपी कैलाश चंद पुत्र लेखू राम निवासी नूरपुर जोकि लोक निर्माण विभाग जवाली में बिल क्लर्क (Bill Clerk) के पद पर कार्यरत है तथा वह रिटायर ड्राइवर बलजीत सिंह निवासी हरिपुर के जीआईएस फंड की पेमेंट (GIS fund payment)की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था जिस पर बलजीत सिंह ने विजिलेंस ऑफिस धर्मशाला में इस संदर्भ में शिकायत की थी।
बुधवार को विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर क्लर्क को 500रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। क्लर्क को गिरफ्तार(Arrest) कर लिया है। बलजीत सिंह वर्ष 2020 में रिटायर हो चुका है। एसपी विजिलेंस बलवीर ठाकुर ने बताया कि इस संदर्भ में केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई की जा रही है।
