-
Advertisement
सीएम Jai Ram के आदेशों के बाद सैनिटाइजर घोटाले में विजिलेंस ने दर्ज की FIR
शिमला। कोरोना के खौफ के बीच सीएम जयराम (CM Jai ram) के आदेश के बाद सचिवालय में सैनिटाइजर घोटाले (Sanitizer scam) के मामले में विजिलेंस ने घोखाधड़ी व जालसाजी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। यह एफआईआर (FIR) शिमला के एक सरकारी कॉन्ट्रैक्टर व सप्लायर के खिलाफ की गई है। इस सैनिटाइजर घोटाले की जांच विजिलेंस का विशेष जांच दल और एंटी क्रप्शन ब्यूरो कर रहे हैं। कॉन्ट्रैक्टर ने बिना लाइसेंस वाले सैनिटाइजर और हैंड वॉश की सचिवालय में सप्लाई की थी। जब मामला प्रकाश में आया तो इस पर काफी सवाल उठे थे।
यह भी पढ़ें: Himachal Cabinet: सरकार ने रोकी इनकम टैक्स देने वालों को मिलने वाली सब्सिडी

इस संबंध में शिमला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। सीएम जयराम ठाकुर ने मंगलवार को कहा था कि कोविड (Covid) के इस दौर में बहुत सारे लोग ऐसे वक्त का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला ध्यान में आया है। मामले में ना एक पैसा दिया है और ना देंगे। किसी ने सैनिटाइजर मदद के लिए दिए और बाद में उसका बिल थमा दिया। मामले में एफआईआर करने के आदेश दिए हैं। इसमें विजिलेंस (Vigilance) जांच होगी। ऐसा घिनौना कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

