- Advertisement -
देश आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हिमाचल प्रदेश में भी गणतंत्र दिवस की धूम है। पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह को लाहुल स्पीति के केलांग में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण करना था लेकिन वे समय पर नहीं पहुंच पाए। बर्फबारी के बीच विक्रमादित्य सिंह का काफिला केलांग पहुंचा। यहां पर स्थानीय लोगों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। प्रदेश के इस दुर्गम जिला लाहुल स्पीति में जमकर बर्फबारी हुई है।
- Advertisement -