-
Advertisement
Vikramaditya/shimla /cmsukhu/VirbhadraSinghStatue
छह बार हिमाचल की सत्ता की कमान संभालने वाले प्रदेश के लोगों के दिलों पर राज करने वाले वीरभद्र सिंह समूचे प्रदेश में एक समान लोकप्रिय रहे हैं। शिमला के ऐतिहासिक रिज पर 13 अक्टूबर यानी सोमवार को पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं ।कार्यक्रम में सोनिया गांधी सहित कांग्रेस के अन्य बड़े नेता शिरकत करेंगे सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगी। इस आयोजन में राज्य सरकार के मंत्रियों, पार्टी विधायकों सहित प्रदेश भर से वीरभद्र सिंह के समर्थक आएंगे। वीरभद्र सिंह पहली बार 1983 में हिमाचल के सीएम बने थे और फिर उन्होंने मुड़कर नहीं देखा। अब वीरभद्र सिंह का हिमाचल के प्रति लगाव उनकी प्रतिमा के रूप में रिज मैदान पर उपस्थिति दर्ज करवाने जा रहा है। प्रतिमा की स्थापना वीरभद्र सिंह फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से किया जा रहा है।
