-
Advertisement
कछुआ चाल से हो रहा काम, गुस्साए ग्रामीणों ने बांस-पत्थर लगाकर बंद की सड़क
हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत मझोग सुलतानी के गांव पंजहाली (Panjhali ) में सड़क पक्का करने के काम की कछुआ चाल को लेकर ग्रामीणों में रोष हैं। इसी चलते परेशान ग्रामीणों ने बांस और पत्थर (Bamboo and stones) लगाकर आज सड़क बंद कर अपना रोष जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर बार-बार मिट्टी फेंके जाने के कारण उनके घर में लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है और लोग बीमारी हो रहे हैं, वहीं पशुचारे के लिए पेड़ों व घास को भी नुकसान पहुंच रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक काम चल रहा है सड़क पर रोजाना पानी का छिड़काव किया जाए ताकि मिट्टी ना उड़े और जल्द से कार्य पूरा किया जाए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में पुरानी पेंशन बहाली को सड़कों पर उतरा NPS कर्मचारी महासंघ

स्थानीय निवासी बलदेव सिंह ने कहा कि कई साल से सड़क का काम चला है, लेकिन विभाग ने आज तक इस सड़क को पक्का करने के लिए सही कदम नहीं उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क से उठने वाली धूल (Dust) के चलते घर में लोग व पशु बीमार पड़ रहे हैं और लोगों को हर दिन इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्य पूरा करने की मांग की। भूतपूर्व कैप्टन महिंदर सिंह ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि हालांत ऐसे हैं कि वह अपने घर के दरवाजे व खिड़कियों पर पॉलिथीन लगाने पर मजबूर हो गए हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द समस्या का हल करने की गुहार लगाई है। वहीं, गांव की महिला रक्षा देवी व इसरो देवी ने कहा कि सड़क से उड़ रही मिट्टी के चलते कपड़े सुखाने में भी परेशानी हो रही है। मिट्टी के कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


