-
Advertisement
रक्कड़ का बाग में युवक की संदिग्ध मौत के बाद हाईवे जाम, पुलिस पर आरोप
रविंद्र चौधरी/ शाहपुर। शाहपुर विधानसभा के रक्कड़ का बाग (Rakkar ka Bag) में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Suspicious Death Of A Youth) के बाद परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर रविवार को देर तक हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि युवक को पुलिस ने शनिवार रात घर से उठा लिया था और उसकी मौत पुलिस की पिटाई (Beaten In Police Station) से हुई है। मृतक की पहचान सोहन लाल उर्फ कालू उम्र 32 साल के रूप में हुई है। मामले का पता लगते ही स्थानीय विधायक (Local MLA) केवल सिंह पठानिया ने मौके पर पहुंचकर परिजनों और गांव के लोगों से बात की। उन्होंने एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री को फोन पर हालात का ब्योरा दिया और मौके पर आने को कहा। स्थानीय लोग और सोहन लाल के परिजन इसी बात पर अड़े थे कि उन पुलिस कर्मियों को पेश किया जाए, जो रात को उसके घर आये थे। तभी सड़क से शव उठाया जाएगा।
एसपी की बात भी नहीं मानी
मौके पर पहुंची एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री के आश्वासन पर भी लोग नहीं माने और धरने पर बैठे रहे। तब पठानिया ने खुद मोर्चा संभाला और मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया और उनसे हाईवे पर जाम खोलने और शव को घर ले जाने की अपील की। उनकी इस अपील पर ही लोग माने और जाम खुल पाया।
यह भी पढ़े:मोगा में गैंगस्टरों ने पुलिस पर चलाई गोलियां, बंबीहा गैंग के तीन बदमाश काबू
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


