-
Advertisement
पांवटा साहिब-शिलाई एनएच पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, बाइक सवार युवक की गई जान
Last Updated on June 19, 2023 by sintu kumar
नाहन। निर्माणाधीन पांवटा साहिब-शिलाई एनएच-707 पर गंगटोली के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 24 साल के युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार शिलाई क्षेत्र के मस्तभोज के गांव माशु का मायाराम अपनी मोटरसाइकिल पर बीती रात को अपने जीजा के घर रोनहाट मेहमानी में जा रहा था। उसका जीजा भी उसके साथ-साथ अपने निजी वाहन से थोड़ा आगे चल रहा था।
पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया युवक
गंगटोली के समीप सड़क का कार्य चलने के कारण जाम लगा था। जाम खुलते ही वाहन अपने गंतव्य की ओर बढऩे लगे। इस बीच मायाराम अपनी मोटरसाइकिल से शिलाई की ओर जाने लगा तो अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आ गया। सिर पर गहरी चोट आने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जब वह घटनास्थल से आगे नहीं पहुंचा तो उसके जीजा को फोन आया तो पता चला कि युवक घायल हो गया है। वह तुरंत वापस मुड़े और घायल को उपचार के लिए शिलाई अस्पताल ले आए।जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक को पांवटा साहिब अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में गंगटोली के आसपास ही युवक ने दम तोड़ दिया। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है।
यह भी पढ़े:यूपी के बलिया में रहस्यमयी बीमारी से 57 लोगों की मौत