-
Advertisement
Sirmaur: समय पर पुल का निर्माण ना होने पर भड़के ग्रामीण, सरकार को दे डाली यह चेतावनी
नाहन। सिरमौर जिला के कौलांवालाभूड़ पंचायत में मझाड़ा नदी पर बनाए जा रहे पुल (Bridge)का कार्य समय पर पूरा ना होने से स्थानीय ग्रामीणों में खासा रोष है। रविवार को दर्जनों लोग मझाड़ा पुल पर इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन (Protest) किया। ग्रामीणों ने सरकार को चेतावनी भी दी कि यदि एक माह के भीतर पुल का कार्य पूरा नहीं हुआ तो इस आंदोलन को और तेज कर दिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि मझाड़ा नदी पर 2017 में पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। सैनवाला- कौलांवालाभूड़ सड़क पर बन रहे इस पुल को 2019 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन, टाइमलाइन (TimeLine) पूरी होने के बाद भी अब तक पुल की दोनों साइडों को सड़क से नहीं जोड़ा गया है। इससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
यह भी पढ़ें: Nurpur अस्पताल में गर्भवती महिला मौत मामले की मांगी उच्चस्तरीय जांच

यह भी पढ़ें: बिना कोविड टेस्ट के UP से कसौली पहुंच गए पांच लोग, Home Stay में ठहरे
स्थानीय लोग सोमनाथ, जंगवीर सिंह व अनिल कुमार आदि ने कहा कि बरसात के दौरान नदी में पानी के तेज बहाव के कारण आवाजाही पूरी तरह ठप रहती है। इस वजह से कामकाजी लोग कालाअंब व नारायणगढ़ की ओर नहीं जा पाते हैं। लिहाजा, दिहाड़ी व मजदूरी का भी नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों (Villagers) ने सरकार व विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक माह के भीतर पुल को सड़क से नहीं जोड़ा गया तो आंदोलन उग्र कर दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने स्वास्थ्य व सिंचाई जैसी सुविधाओं को लेकर भी सरकार को घेरा। ग्रामीणों ने कहा कि स्थानीय नेताओं ने यहां 30 बैड का अस्पताल खोलने की कई बार घोषणा की, लेकिन यह घोषणा आज तक पूरी नहीं हो पाई। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से पुल के लंबित कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के मांग की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

