-
Advertisement
ग्रामीणों ने बंद करवाया शिमला -मटौर एनएच बहाली का काम, मुआवजे की मांग पर अड़े
बिलासपुर। शिमला -मटौर नेशनल हाईवे पर दगसेच के पास हुए भारी लैंडस्लाइड के बाद यहां पर सड़क मार्ग खोलने का कार्य शुरू किया गया था लेकिन ग्रामीण लोगों ने सड़क बहाली के काम को बंद करवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी जमीन ओर मकान दब चुके हैं लेकिन प्रशासन की ओर से उन्हें अभी तक भी कोई आश्वासन और उचित मुआवजा देने की बात नहीं की है, जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है।

सीएम खुद निरीक्षण करके दें आश्वासन
उनका कहना है जब तक सीएम खुद निरीक्षण करके ग्रामीणों को उचित मुआवजा व मकान बनाने के लिए जगह का प्रावधान भी करवाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनसे बातचीत नहीं की जाती है, तब तक यह इस सड़क मार्ग को खोलने नहीं देंगे। उनका कहना है कि प्रशासन सड़क मार्ग को खोलने के लिए बड़ी-बड़ी मशीनें लगा दी लेकिन ग्रामीणों को उचित मुआवजा देने के लिए कोई भी बातचीत नहीं कर रहे है जिसको लेकर विरोध किया गया है। यहां पर काम को बंद करवाया दिया गया है
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
