- Advertisement -
बॉलीवुड अभिनेत्रियां किसी ना किसी बात को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई है। इस तस्वीर में प्रियंका के चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं।
दुनियाभर में प्रियंका चोपड़ा की बहुत ज्यादा फैन फॉलोइंग है। आए दिन प्रियंका अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं। वहीं, हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसे देखकर उनके फैंस सोच में पड़ गए हैं। फोटो में प्रियंका के चेहरे पर चोट के काफी निशान दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा उनके नाक और होंठ पर भी खून लगा हुआ नजर आ रहा है।
प्रियंका ने ये फोटो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट @priyankachopra पर शेयर की है। फोटो का कैप्शन में प्रियंका ने लिखा कि आप सबको भी अपनी रोज की जिंदगी में ऐसे टफ डे का सामना करना पड़ता होगा? फोटो को अब तक 543 लाइक्स और बहुत सारे कॉमेंट्स मिल चुके हैं।
- Advertisement -