-
Advertisement
ले पंगा
Last Updated on January 10, 2021 by admin
शेर को सबसे ताकतवर जानवर माना जाता है और वह जंगल का राजा होता है। सभी जानवर उससे डरते हैं। अगर कोई जानवर शेर से उलझ जाए और उसे मुंह की खानी पड़ती है। कई बार ऐसा भी होता है कि किसी ने शेर से पंगा लिया और उसे उल्टे पैर लौटने पर मजबूर कर दिया हो। ऐसे में हम ये सोचते हैं कि जरूर व जानवर बड़ा और ताकतवर रहा होगा। पर कई बार जानवर छोटा भी हो सकता है जो शेर जैसे ताकतवर प्राणी से सीधे भिड़ जाए और उसे वापस लौटने पर मजबूर कर दें। कुत्ते के बारे में आप का क्या ख्याल है। अरे भाई हम मजाक नहीं कर रहे हैं। यकीन नहीं आ रहा तो आप खुद वीडियो देख सकते हैं। ये विडियो आईएफएस प्रवीण कासवान ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।
उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है जीवन में इतना आत्मविश्वास चाहिए। कुत्ता बनाम शेर। यह आवारा कुत्तों और वन्यजीव बातचीत के मुद्दे पर भी प्रकाश डालता है। इस वीडियों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं। बस बात आत्मविश्वास की है। यानी उस छोटे से जानवर में आत्म विश्वास भरा है। सही है कि जीवन में अत्म विश्वास बहुत मायने रखता है और इसी के दम पर हम बड़े से बड़ा काम भी कर के दिखा सकते हैं।