-
Advertisement
लड़कियों को इंप्रेस करने के चक्कर में लड़के ने किया बाइक स्टंट, हुआ एक्सीडेंट, वीडियो वायरल
Last Updated on December 6, 2021 by saroj patrwal
आए दिन सोशल मीडिया में कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। सोशल मीडिया (social media) पर हम कई बार गाड़ी व बाइक के स्टंट के भी वीडियो देखते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक बाइक स्टंट (bike stunt) का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बाइकर लड़कियों को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बाइक हादसे का शिकार हो जाती है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है।
यह भी पढ़ें: 20 वर्ष की लड़की को हुआ 77 वर्ष के बुजुर्ग से प्यार, पढ़े कैसे शुरू हुई लवस्टोरी
https://twitter.com/i/status/1466043660852772867
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा कि स्पोर्ट्स बाइक के साथ बहुत सारे लोग खड़े हैं. वहीं, एक लड़का अचानक अपनी बाइक लेकर आता है और आस-पास खड़ी दो लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए अपनी बाइक पर बैठने को कहता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक लड़की बाइक पर आगे बैठ जाती है जबकि दूसरी लड़की बाइक पर लड़के के पीछे बैठ जाती है। इसके बाद लड़का बाइक को तेजी से लेकर चला जाता है और बाइक अनियंत्रित हो जाती है और युवक का स्टंट एक खतरनाक एक्सीडेंट में बदल जाता है। बाइक अनियंत्रित होकर वहां खड़ी दूसरी बाइकों से भिड़ जाती है। इस वीडियो ट्विटर पर द डार्विन अवार्ड (The Darwin Awards) नाम के यूजर ने शेयर किया है।