-
Advertisement
स्कूटी समेत पानी से भरे गड्ढे में गिरा कॉंस्टेबल, पत्नी भी थी साथ, देखें वायरल वीडियो
Last Updated on June 19, 2022 by sintu kumar
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) से एक चौंकाने वाली वीडियो सामने आई है। यहां डॉक्टर के पास गए एक कॉंस्टेबल अपनी पत्नी के साथ देखते ही देखते पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। दोनों को काफी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है।
यह भी पढ़ें- इस गांव के युवाओं ने नहीं देखे पुलिसवाले, यहां 39 साल से नहीं हुई कोई FIR दर्ज
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कॉंस्टेबल सड़क के किनारे क्लिनिक में जाने के लिए जैसे ही मुड़ा वैसे ही उसकी स्कूटी एक गड्ढे में चली गई। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ देर के लिए दोनों पति-पत्नी गड्ढे में गायब हो गए। वहीं, मौके पर मौजूद लोग तुरंत दोनों को बचाने के लिए पहुंच गए। लोगों ने कॉंस्टेबल और उनकी पत्नी को गड्ढे से निकाल लिया। जबकि, उनकी स्कूटी वहीं पड़ी रही। बताया जा रहा है कि कॉंस्टेबल दयानंद सिंह अत्री पत्नी अंजू का चेकअप करवाने डॉक्टर के पास जा रहा था। अब हादसे की ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है और लोग इस नगर निगम की लापरवाही बता रहे हैं।
Visuals from UP's Aligarh.
Leaving this here. pic.twitter.com/bOhACL96IW
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) June 18, 2022
ट्विटर पर इस वीडियो को @Benarasiyaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा यूपी के अलीगढ़ से दृश्य। इसे यहीं छोड़ रहा हूं। वीडियो को अब तक 546.1 हजार व्यूज और 14 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। बहुत सारे लोग वीडियो पर कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा मोदी ने स्मार्ट सिटी उत्तर प्रदेश में जगह जगह स्विमिंग पूल बनाए है। उत्तर भारतीयों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए। जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा भारत का No.1 प्रदेश। ऐसे ही नाम से यूपी चुनाव से कुछ दिनों पहले पोस्टर टांगे गए थे।