कंधे पर 2 विशालकाय अजगर रख शख्स ने किया ऐसा कारनामा, देखें वीडियो

खतरनाक वीडियो देख लोगों को हो रही हैरानी

कंधे पर 2 विशालकाय अजगर रख शख्स ने किया ऐसा कारनामा, देखें वीडियो

- Advertisement -

सांप का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है। वहीं, अगर बात विशालकाय अजगर की करें तो हर कोई जानता है कि अजगर इंसानों और जानवरों को जिंदा निगल जाता है। इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रही है, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, वायरल वीडियो में एक शख्स दो विशालकाय अजगरों (Pythons) को कंधे पर लादकर साथ नाचता हुआ दिखाई दे रहा है।


यह भी पढ़ें:बच्चे के पेट पर चढ़ गया विशालकाय अजगर, देखें खतरनाक वीडियो

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स मुंह पर मास्क लगाकर दो विशालकाय अजगरों को अपने कंधे पर लादकर नाचता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों अजगर इतने बड़े हैं कि उनके साथ ऐसा करने से पहले कोई भी शख्स दो बार जरूर सोचे। हालांकि, वीडियो में शख्स बड़े मजेदार तरीके से दोनों अजगरों के साथ झूमता हुआ दिखाई दे रहा है। ये खतरनाक वीडियो देख लोग इसे बेवकूफी का नाम दे रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @world_of_snakes_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 3.8 मिलियन व्यूज और 45 हजार के करीब लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, बहुत सारे लोग वीडियो पर कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा लगता है शख्स अपने जीवन से थक गया है। जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा ये शख्स अपनी जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

- Advertisement -

Tags: | Pythons Shocking Video | Viral Video of Snakes | offbeat news | ajab gajab news | shocking video
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है