-
Advertisement
पुलिस कांस्टेबल ने बंदर के साथ किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर वीडियो हुई वायरल
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म बन गया है जो ना केवल मनोरंजन करवाता है बल्कि यहां पर कई बार हमें बहुत कुछ सीखने को भी मिल जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक वीडियो वायरल (Viral) हो रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही (Constable) को बंदर को खाना खिलाते हुए दिखाया गया है। ट्विटर पर वायरल हो रही इस वीडियो में सिपाही अपनी जीप के किनारे बैठकर एक बंदर को आम काट कर खिलाता हुआ नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें- इंदौर में पिज्जा गर्ल पर चार लड़कियों ने बरसाएं लात-घूंसे डंडे से भी मारा
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक जीप में ड्राइवर की साथ वाली सीट पर एक पुलिस कांस्टेबल बैठा हुआ है। वहीं, उसके पास नीचे जमीन पर एक बंदर पीठ पर अपना बच्चा लिए उसे देख रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कांस्टेबल आम का एक पीस काट कर बंदर के हाथ में देता है। जिसके बाद बंदर बड़े आराम से आम खाने लगता है। इसके बाद कांस्टेबल फिर आम का एक और पीस काटकर दूसरे बंदर को फेंकता है। ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रही है।
https://twitter.com/Uppolice/status/1535971574633086976
ट्विटर पर इस वीडियो को यूपी पुलिस के आधिकारिक अकाउंट @Uppolice पर शेयर किया गया है। वीडियो की कैप्शन में यूजर ने लिखा यूपी 112, सबके ‘Mon-key’ समझे। अच्छे कामों को आम बात बनाने के लिए वेल डन शाहजहांपुर के कांस्टेबल मोहित पीआरवी1388। वीडियो को अब तक 58.1 हजार व्यूज मिल चुके हैं और बहुत सारे लोग वीडियो पर लाइक और कॉमेंट भी कर रहे हैं।
