- Advertisement -
हर बच्चे में कोई ना कोई टैलेंट होता है। कुछ बच्चे डांस में माहिर होते हैं तो कुछ बच्चे गाना गाने में सबको मात दे देते हैं। वहीं, कुछ बच्चे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक वीडियो वायरल हुई है, जिसमें एक पांच साल का बच्चा पियानो (Piano) बजाता हुआ नजर आ रहा है।
वायरल वीडियो आप देख सकते हैं कि एक हाल में बहुत लोग बैठे हुए हैं। इसी दौरान अल्बर्टो कार्टुशिया सिंगोलानी (Alberto Cartuccia Cingolani) नाम का लड़का बड़े आराम से पियानो पर मोजार्ट बजा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चा इतने शानदार तरीके से और मजे से पियानो बजा रहा है कि सब लोग उसे देखते रह जाते हैं। जैसे ही बच्चा पियानो बजाना बंद कर देता है तो सब लोग जोर-जोर से तालियां बजाने लग जाते हैं। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रही है। लोगों को भी बच्चे की ये वीडियो काफी पसंद आ रही है। लोग बच्चे के इस टैलेंट को देखकर काफी तारीफ भी कर रहे हैं।
Enjoy Italian 5-year-old Alberto Cartuccia Cingolani performing a piece by Mozart 🎶 pic.twitter.com/znnKixrocf
— Historic Vids (@historyinmemes) May 23, 2022
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @historyinmemes नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो की कैप्शन में यूजर ने लिखा पांच साल के अल्बर्टो सिंगोलानी ने मोजार्ट का एक पीस परफॉर्मेंस किया, उसका आनंद लें। वीडियो 34.9 हजार व्यूज और बहुत सारे लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर बहुत सारे लोग कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा क्लासिक म्यूजिक में निपुण होने वाला 5 साल का बच्चा अपना बचपन खो चुका है। जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा इस परफॉर्मेंस में कितना आत्मविश्वास और शिष्टता है।
- Advertisement -