-
Advertisement

महिला ने देसी जुगाड़ से ऐसे काटा प्याज, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। हाल ही में सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक महिला की वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें महिला जुगाड़ लगाकर प्याज (Onion) काटती हुई नजर आ रही है। ये वीडियो देखने के बाद लोग महिला की खूब तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: लड़की ने चिप्स के पैकेट के साथ किया ऐसा काम, वीडियो देख लोग हुए हैरान
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला और एक आदमी किचन में खड़े हैं। इसी बीच महिला प्याज काटने से पहले अपने मुंह पर कढ़ाई का शीशे वाला ढक्कन लगा लेती है और फिर उसे पुलओवर के हुड से अच्छे से ढंक लेती है। इसके बाद महिला चाकू उठा कर प्याज को चॉप करने लगती है, जिसे देखकर पति बहुत ही मजेदार रिएक्शन देता है। महिला के पति का रिएक्शन लोगों को बेहद पसंद आ रहा है और लोग इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/CZpBziuD9It/
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @hepgul5 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है कि प्याज के दर्द का अचूक उपाय। वीडियो को अब तक 13 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर बहुत से लोग मजेदार कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा प्याज काटने का इससे सही तरीका आज तक नहीं देखा। जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा इसमें आखिर ऐसा क्या था, जो आप लोगों को फनी लगा।