-
Advertisement
गले में तुलसी की माला… माथे पर तिलक; वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद
Virat and Anushka: अपने नाबाद अर्धशतक की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को आईपीएल 2026 (IPL 2026) का खिताब दिलाने वाले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जीत के जश्न के तुरंत बाद आध्यात्मिक शरण में पहुंच गए हैं। ऐतिहासिक जीत के 48 घंटे पूरे होने से पहले ही विराट पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने संतों के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।
Virat Kohli and Anushka Sharma at the Premanand Ji Maharaj’s Ashram. 🙏
– Virat chanting ‘Radhe, Radhe’. ❤️ pic.twitter.com/e35WJ9Ze5F
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 2, 2026
प्रेमानंद महाराज से की विशेष मुलाकात
विराट कोहली लंबे समय से प्रेमानंद महाराज के अनुयायी रहे हैं और अक्सर अनुष्का शर्मा के साथ उनका आशीर्वाद लेने आते रहते हैं। विराट और अनुष्का ने अलसुबह करीब 4 बजे यमुना किनारे स्थित प्रेमानंद महाराज के एकांतवास में जाकर उनसे भेंट की। इस स्टार कपल ने कुटिया में महाराज के साथ लगभग 45 मिनट का समय बिताया और आध्यात्मिक चर्चा की। इस दौरान दोनों का सादगी भरा अंदाज देखने को मिला। विराट और अनुष्का नंगे पैर थे, उनके गले में तुलसी की माला और माथे पर तिलक लगा हुआ था। इससे पहले, आईपीएल 2026 के व्यस्त शेड्युल के बीच अक्षय तृतीया के मौके पर भी यह जोड़ा वृंदावन में दर्शन के लिए पहुंचा था।
Virat Kohli and Anushka Sharma directly went to Vrindavan after Winning IPL 2026 to take Blessings from Premanand Ji Maharaj. pic.twitter.com/Sx33YS0Gdt
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) June 2, 2026
दादा गुरु से भी प्राप्त किया आशीर्वाद
प्रेमानंद महाराज से भेंट करने के बाद, विराट और अनुष्का उनके गुरुदेव के आश्रम भी गए।दोनों ने श्री हित गौरंगी शरण महाराज (दादा गुरु बड़े महाराज जी) से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।आश्रम में उन्होंने दादा गुरु के साथ करीब 30 मिनट तक आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की।
पंकज शर्मा

