-
Advertisement
रणजी में भी नहीं चला विराट का बल्ला, हजारों फैंस के बीच सांगवान ने उड़ा दिया स्टंप
Virat Kohli out in Ranji Trophy Match: स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli)को देखने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक बार फिर हजारों की संख्या में फैंस आए, लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा, क्योंकि विराट कोहली रेलवे के खिलाफ मुकाबले के दूसरे दिन मात्र 6 रन बनाकर आउट ( OUT) हुए। विराट कोहली ने रणजी ट्रॉफी में वापसी करते हुए शर्मनाक प्रदर्शन किया, 6 रन पर क्लीन बोल्ड हुए।
https://twitter.com/LegendDhonii/status/1885198749397639381
ग्रुप मैच के दूसरे दिन रेलवे के खिलाफ़ पारी की पहली बाउंड्री लगाने के ठीक बाद, कोहली हिमांशु सांगवान (Himanshu Sangwan)की इनस्विंग डिलीवरी को पढ़ने में विफल रहे और गेंद ने उनका ऑफ़-स्टंप उखाड़ दिया। पहले कोहली ने आक्रामक स्ट्रेट ड्राइव पर चौका जड़कर आत्मविश्वास हासिल किया। लेकिन, अगली गेंद ने पूरे स्टेडियम को खामोश कर दिया। सांगवान ने विराट के विकेट का जश्न मनाया, जिससे यह भी पता चला कि रेलवे के गेंदबाज के लिए यह आउट होना कितना महत्वपूर्ण था।
12 साल के बाद उतरे रणजी खेलने
विराट कोहली करीब 12 साल के बाद रणजी मुकाबला (Ranji match) खेलने के लिए उतरे थे। उम्मीद की जा रही थी कि विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना जो फार्म खो चुके हैं, वो यहां हासिल किया जा सकता है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की बल्लेबाजी को देखने के लिए प्रशंसक सुबह 6 बजे से स्टेडियम के बाहर लाइन में खड़े थे। सुबह 8 बजे से सभी गेट खोल दिए गए थे। दिल्ली पुलिस ने स्टेडियम के आसपास सुरक्षा उपायों पर कल शाम डीडीसीए (DDCA) के लोगों के साथ एक बैठक की और दूसरे दिन के खेल के लिए और अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात करने का फैसला किया।
पंकज शर्मा
