-
Advertisement
Virbhadra ने चुनाव ना लड़ने की बात को व्यंग्य दिया करार, बोले- गंभीरता से ना लें
शिमला। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) ने सोलन के कुनिहार में आगामी विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha) ना लड़ने की बात के हल्का फुल्का व्यंग्य करार दिया है। कुछ देर पहले ही फेसबुक पर पोस्ट डाल उन्होंने कहा कि इस तथ्य को गंभीरता से ना लिया जाए, जब तक मां भीमाकालप चाहेंगी वह प्रदेश की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने फेसबुक पोस्ट (Facebook Post) में लिखा है कि आज मीडिया ने मेरे चुनाव ना लड़ने बारे हल्के-फुल्के व्यंग्य को गंभीरता से ले लिया। मेरा चुनाव लड़ना या ना लड़ना भविष्य के गर्व में छिपा है, जो सक्रिय राजनीति में हैं, उन्हें एक ना एक दिन रिटायरमेंट लेनी है, यह एक सत्य हैं, लेकिन कब लेनी है यह प्रदेश की जनता और उस समय की राजनीतिक परिस्थितियां तय करेंगी।
ये भी पढ़ें: आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर Virbhadra Singh का बड़ा ऐलान, गद्दारों पर बरसे
प्रदेश के लोगों ने मुझे हमेशा बहुत प्यार और मान सम्मान दिया हैं और छह बार प्रदेश का सीएम के रूप में सेवा करने का अवसर प्राप्त करवाया है। अतः राजनीति से सन्यास के विषय को मैं भविष्य की राजनीतिक गतिविधियों पर छोड़ता हूं। मैं कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए पूरे जोश के साथ लोगों के बीच आ जा रहा हूं। इसलिए इस तथ्य को गंभीरता से ना लिया जाए, जब तक मां भीमाकाली चाहेंगी मैं प्रदेश की सेवा करता रहूंगा।

सोलन के कुनिहार में क्या बोले थे वीरभद्र सिंह
कुनिहार दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे। पर उन्हें कांग्रेस पार्टी (Congress Party) से प्यार है। वह कांग्रेसी हैं और मरते दम तक कांग्रेसी रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में गद्दारी को बर्दाश्त मत करो। गद्दार पार्टी में रहते हुए पार्टी को कमजोर करते हैं। गद्दारों को बाहर का रास्ता दिखाना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोद बनते हैं कांग्रेसी और अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेस को हराते हैं। एक गद्दार आगे चल कर गद्दारों की फौज पैदा करेगा। इसलिए गद्दारों से प्रार्थना है कि आपको कांग्रेस में नहीं रहना है तो छोड़कर चले जाएं। कांग्रेस में रहकर जो पार्टी की पीठ पर छूरा मार रहे हैं, उनका कांग्रेस में कोई स्थान नहीं है। इससे अच्छा नए लोग आएं।
जिला सोलन (Solan) के उपमंडल अर्की के कुनिहार में आज वीरभद्र सिंह नवनिर्वाचित कांग्रेस समर्थित प्रधानों, उपप्रधानों व बीडीसी (BDC) सदस्यों को शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत आशीर्वाद देने पहुचे थे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

