-
Advertisement
रिलांयस जिओ सेंटर शिमला में 4 से होगा वॉक इन इंटरव्यू, इन दस्तावेजों के साथ पहुंचे
शिमला। रिलांयस जिओ सेंटर हिमाचल प्रदेश में भर्ती करने जा रहा है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला अंशुल कुमार ने बताया कि मैसर्ज़ Reliance Jio Centre शिमला की ओर से हिमाचल प्रदेश में Jio Fiber Engineer & Jio Fiber Associate (Male)के पदों को भरने के लिए रिक्त पद निकाले गए है। इसके तहत जेएफए के लिए 9 हजार रुपये से 11 हजार रुपये तथा जेएफई के लिए 12 हजार रुपये से 15 हजार रुपये तक या इससे भी अधिक वेतन दिया जे सकता है।
ये भी पढ़ेः हिमाचल पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 1334 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू, देखें डिटेल
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन पदों को भरने के लिए वॉक इन इन्टरव्यू का आयोजन 04 अक्तूबर से 7 अक्तूबर, 2021 को प्रातः 10 बजे से Reliance Jio Centre, Shimla, Rathore Business Centre, Near Bank of Baroda BCS, New Shimla-171009 में करवाया जा रहा है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता बाहरवीं पास, आईटीआई डिप्लोमा होना चाहिए तथा उसकी आयु 28 से 32 वर्ष होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज़ों (योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाईसेंस, चरित्र प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण) के साथ इंटरव्यू स्थल पर पहुंच कर इस साक्षातकार में हिस्सा ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए 88249-10652 व 93170-11645 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

