- Advertisement -
नई दिल्ली। कुछ लोग सुबह (Morning) के बजाए रात में बाल धोना (hair Wash) पसंद करते है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है क्योंकि यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से रात में बाल धोने से आपको कई नुकसान (damage) हो सकते हैं। रात में बाल धोने से ना सिर्फ आपके बालों को नुकसान होता है बल्कि आपको सेहत संबंधी (Health Problems) भी कई परेशानियां हो सकती हैं।
रात में बाल धोने से होती है बाल टूटने की समस्या :
रात में बाल धोने से ना सिर्फ बाल कमजोर पड़ते हैं बल्कि जल्दी से टूटने भी लगते हैं। क्योंकि जब बाल गीले होते हैं तो बालों का क्यूटिकल ज्यादा ऊपर उठा होता है जो बालों के टूटने का कारण बनता है।
बाल होते हैं रूखे : रात में बाल धोने के बाद अगर आप गीले बालों में सो जाते हैं तो वह अलग अलग रूप लेने लगते हैं। सुबह उठने पर आप खुद अपने बालों में उलझा हुआ और रूखा पाएंगी।
ज्यादा उलझते हैं बाल
रात में बाल धोने से बालों में गांठे पड़ जाती हैं। सूखने के बाद बाल और अधिक उलझ जाते हैं। इसके बाद इन्हें खींच-खींच कर सुलझाने से बाल टूटने लगते हैं।
संक्रमण का खतरा : गीले बालों में सोने से फंगस, रूसी, बालों का झड़ना और संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गीले बालों के कारण नमी से स्काल्प पर फंगल ग्रोथ तेजी से होता है।
हो सकती है एलर्जी : रात में बाल धोने से सर्दी-जुकाम या एलर्जी हो सकती है। इसकी वजह से सिर दर्द और भारीपन भी हो सकता है। ज्यादा देर तक गीले बालों में धूल चिपकने से एलर्जी का खतरा भी बढ़ता है।
- Advertisement -