-
Advertisement
हिमाचल अलर्ट: अगले चार दिन खराब रहेगा मौसम, 7 जिलों में भारी बारिश की संभावना
Last Updated on August 29, 2021 by Vishal Rana
शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 4 सितंबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। प्रदेश के सात जिले ऊना, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर के मैदानी और ऊंचाई वाले इलाकों के लिए 31 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, अन्य जिलों में भी रूक-रूककर बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल अलर्ट: होगी भयंकर बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
शिमला में खिली धूप
वहीं, आज यानी रविवार को राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप भी खिलती रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य बना रहा। रविवार को कल्पा का न्यूनतम तापमान 11.8, केलांग 10.9, मनाली 15.4, शिमला 15.6, धर्मशाला 18.0, पालमपुर 19.0, सोलन 19.4, मंडी 20.0, सुंदरनगर 20.5, कांगड़ा 21.4, नाहन 22.2, बिलासपुर 23.0, ऊना 24.6, हमीरपुर 23.8, चंबा 20.3, डलहौजी 12.2 और कुफरी 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि ऊना का अधिकतम तापमान 35.8, भुंतर 32.6, बिलासपुर 32.0, सुंदरनगर 31.5. हमीरपुर 30.8, चंबा 30.8, कांगड़ा 30.4, सोलन 29.8, नाहन 28.2, धर्मशाला 25.4, कल्पा 25.0, डलहौजी 20.8, शिमला 23.0 और केलांग 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…