-
Advertisement
खली की ताकत के आगे वजन नापने वाली मशीन भी फेल, देखें मजेदार वीडियो
The Great Khali : द ग्रेट खली को कौन नहीं जानता, पॉपुलर रेसलर (Popular Wrestler) होने के अलावा वो एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी सक्रिय रहते हैं। खली बिग बॉस का हिस्सा भी रहे, इसलिए रेस्लिंग नहीं देखने और जानने वाले भी द ग्रेट खली से अनजान नहीं है। हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले द ग्रेट खली का डील डौल ऐसा है कि दुनियाभर में उनके चर्चे रहते हैं। द ग्रेट खली भी अपने फैंस के लिए अक्सर कुछ ऐसे वीडियो शेयर करते हैं जो उनकी ताकत का एहसास तो करवाते ही हैं, ये वीडियो काफी फनी भी होते हैं।
अबकी मर्तबा इंस्टाग्राम पर द ग्रेट खली ने एक मजेदार वीडियो (Funny Video) पोस्ट किया है। इस वीडियो में रेसलिंग की रिंग (Wrestling Ring) साफ दिखाई दे रही है, ये अंदाजा लगाना आसान है कि वीडियो तब का है जब किसी रेसलिंग की तैयारी या फिर कॉम्पिटिशन होने वाला है। रिंग के आसपास दर्शकों की भीड़ दिखाई दे रही है। खचाखच भरे हुए स्टेडियम में एक एक रेसलर का वजन होने की प्रक्रिया चलती दिखाई दे रही है, जिसमें खली से पहले दो दूसरे रेसलर आते हैं, रेसलर का वजन वाकई आपको चौंका देगा। क्योंकि ये वजन 492 किलो, उसके बाद दूसरा रेसलर रिंग में आता है मशीन इसका वजन 500 किलो से भी ज्यादा मशीन पर शो होता दिख रहा है।
हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं खली
मजेदार किस्सा तो उस वक्त शुरू होता है जब द ग्रेट खली (The Great Khali) का नंबर आता है। खली भी उस मशीन पर जाकर खड़े होते हैं, लेकिन उनके आते ही मशीन वजन (Weighing Machine Fails) दिखाना बंद कर देती है। जिसे देखकर रिंग में मौजूद दूसरे लोग हैरान होते हैं। खली मशीन पर चुपचाप खड़े रहते है। फनी वीडियो को देख फैंस खली की ताकत की तारीफ करते नहीं थक रहे। याद रहे कि खली हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर (Sirmaur district of Himachal Pradesh) के एक अति पिछड़े गांव से ताल्लुक रखते हैं।
-पंकज शर्मा