महिला बताकर किन्नर से करा दी STF इंस्पेक्टर की शादी, ससुराल वालों पर Case दर्ज

महिला बताकर किन्नर से करा दी STF इंस्पेक्टर की शादी, ससुराल वालों पर Case दर्ज

- Advertisement -

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) से एसटीएफ (STF) के एक इंस्पेक्टर (Inspector) की कथित तौर पर धोखे से किन्नर से शादी कराने का मामला सामने आया है। वहीं शादी के बाद जब इंस्पेक्टर को इस सच्चाई का पता चला तो वह सन्‍न रह गया। जिसके बाद इंस्पेक्टर ने किन्नर (Kinnar) व उसके माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया (Case Filed) है।


मिली जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे हैं। बच्चे छोटे होने के कारण उन्होंने दूसरी शादी का फैसला किया। जिसके बाद रानीगंज के एक शख्स से मुलाकात होने पर उसने करनपुर की लड़की के बारे में बताया और दोनों की पांच अक्टूबर 2019 को शादी हुई। लड़की विदा होकर जब अपने ससुराल आई तो इंस्पेक्टर को किन्नर होने का पता चला। इस बात का पता चलने पर उसने पूरी बात अपने घरवालों को बताई।

इसके बाद जब इंस्पेक्टर ने किन्‍नर के माता पिता से धोखा देकर शादी करने की शिकायत की तो वे भड़क गए। वहीं विरोध करने पर किन्नर और उसके माता-पिता ने जान से मारने व दहेज उत्पीड़न के आरोप में फंसाने की धमकी दी। इससे परेशान होकर इंस्पेक्टर मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच में सच्‍चाई सामने आएगी।

- Advertisement -

Tags: | प्रयागराज | prayagraj | STF | इंस्पेक्टर | एसटीएफ | मामला दर्ज | latest hindi news | धोखा | viral news | उत्तर प्रदेश | trending news | माता पिता | मौत | किन्नर | himachal abhi abhi news | inspector | शादी | Kinnar
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है