-
Advertisement

वर्ष 2021 का कौन सा माह लेकर आएगा आपके लिए खुशियां, पढ़ें अपनी राशि के अनुसार
वर्ष 2020 सभी का कोरोना के खौफ में बीता। सभी को उम्मीद है कि आने वाला वर्ष 2021 सभी के लिए खुशियां लेकर आए और सभी के जीवन में सुख समृद्धि हो। कोरोना के सौये के बीच आने वाले समय में भी हमें एहतियात बरतने की जरूरत है। कोरोना के नियमों का पालन करते हुए हम सभी अपनी व दूसरों की सुरक्षा कर सकते हैं। आने वाले वर्ष में आप का भविष्यफल कैसा होगा। कौना माह आप की राशि के अनुसार आप के लिए शुभ रहेगा इसके बारे में आप को आज बताने जा रहे हैं।
मेषः इस राशि के जातकों के लिए 2021 वर्ष का पहला महीना ही बहुत शुभ माना जा रहा है। ज्योतिषों के अनुसार जनवरी के महीने में मेष राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी और उनका प्रेम जीवन भी खुशहाली से व्यतीत होगा।
वृषभः राशि वालों के लिए उनका लाभकारी महीना थोड़ा देर से आएगा लेकिन देर से ही सही उनका शुभ महीना उनके लिए बहुत फलदायक होने वाला है। 2021 में माना जा रहा है कि वृषभ राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना मंगलकारी होगा।
मिथुनः अगस्त का महीना मिथुन राशि के जातकों के लिए नई उमंगे लेकर आएगा। अगस्त महीने में इस राशि के जातकों के सभी बिगड़े काम बनेंगे और ग्रहों की स्थिति अनुकूल होने के कारण यह सभी काम में सफलता प्राप्त करेंगे।
कर्कः सितंबर का महीना कर्क राशि वालों की सभी मनोकामनाएं को पूरी करेगा। इस महीने में कर्क राशि वालों के अंदर आत्मविश्वास की वृद्धि होगी और प्रेमी या प्रेमिका रिश्ते और अटूट होंगे।
सिंहः सिंह राशि वालों के लिए साल का दूसरा माह फरवरी का महीना बहुत अनुकूल रहेगा, इस महीने आपको बहुत सारी उपलब्धियां प्राप्त होंगी। फरवरी का महीना आपके लिए बहुत मंगलमय होगा।
कन्याः ज्योतिष गणना के अनुसार कन्या राशि वालों के लिए अगस्त का महीना बेहद भाग्यशाली रहेगा। अगस्त महीने में कन्या राशि के जातकों का धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी और इनके अंदर आत्मविश्वास की वृद्धि होगी जिसके कारण इन्हें बड़ी उपलब्धियां प्राप्त होंगी।
तुलाः इस राशि वालों की भौतिक इच्छाएं अप्रैल के महीने में पूरी होंगी। इस महीने यह लोग अपने विवेक से काम लेंगे और इनके लिए गए निर्णय बहुत लाभदायक साबित होंगे। इस महीने यह अपने घरों में महंगी वस्तुओं का आगमन करेंगे।
वृश्चिकः वर्ष का अक्टूबर महीना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार इस महीने इनके सभी सपने पूरे होंगे और पुरानी इच्छाएं भी सफल होंगी।
धनुः इस राशि वालों के लिए साल का पहला महीना बहुत लाभदायक माना जा रहा है। कार्य सफल होने के साथ इन्हें शुभ समाचार मिलने का भी संकेत है।
मकरः मकर राशि वालों के सभी कार्य सितंबर महीना पूरा करेगा, इनकी इच्छाएं पूरी होने के साथ इन्हें इनके कार्य क्षेत्र में सफलता भी मिलेगी। इसलिए इस माह का इंतजार करें।
कुंभ: ज्योतिष गणना के अनुसार यह कहा जा रहा है कि नवंबर का महीना कुंभ राशि वालों के लिए विशेष रहेगा। नवंबर का महीना कुंभ राशि वालों को उनके क्षेत्र में अच्छे परिणाम देगा और शनि और वरुण ग्रह इनके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे।
मीन: वृषभ राशि वालों की तरह मीन राशि वालों के लिए भी दिसंबर का महीना बहुत भाग्यशाली रहेगा। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि मीन राशि वालों को चमत्कारिक परिणाम मिलेंगे, इनकी सभी समस्याओं पूरी होंगी और यह महीना इनके लिए फलदायक होगा।