-
Advertisement
एचपीयू में सरकार का पुतला जला रहे थे SFI के छात्र, रोकने पहुंची पुलिस से साथ धक्का-मुक्की
Himachal News: हिमाचल प्रदेश में बस किराए में 15 फीसदी बढ़ोतरी के विरोध में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने प्रदेश की सुक्खू सरकार (Sukhu Government)के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिमला में एसएफआई के छात्रों ने एचपीयू में प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया है। इस दौरान पुतला जलाते समय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई।
सरकार ने जनता विरोधी और छात्र विरोधी फैसला
एसएफआई राज्य कमेटी सदस्य अंकुश राणा ने कहा की प्रदेश सरकार ने जो किराया बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है, वह जनता विरोधी और छात्र विरोधी फैसला लिया गया है। जिससे छात्रों के ऊपर भी आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है। राज्य सह-सचिव उपेन्द्र कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 28 मार्च को विधानसभा का सत्र खत्म हुआ उसके बाद कांग्रेस सरकार की केबिनेट की मीटिंग हुई जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा बसों का मिनिमम किराया 10 रुपए करने का निर्णय लिया गया था ।एसएफआई उस समय इसका विरोध कर रही थी परन्तु अब प्रदेश सरकार एक बार फिर से प्रदेश में 15 % किराया बढ़ोतरी कर के प्रदेश की जनता पर और आर्थिक बोझ डालने का काम किया है जिससे आम जनता और छात्र परेशान है।
सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी एसएफआई
वहीं एसएफआई के राज्य अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में बहुत बड़ा तबका छात्र समुदाय का भी रहता है जो शिक्षा को ग्रहण करने के लिए बसों के माध्यम से स्कूल,कॉलेज और विश्वविद्यालय को जाता है इस निर्णय से सबसे ज्यादा असर उन छात्रों पर पड़ेगा जो हर रोज़ दूर दराज क्षेत्रो से सफर करता है। एसएफआई ने चेतावनी देते हुए का कि अगर प्रदेश सरकार इस निर्णय को जल्दी वापिस ले नहीं तो आने वाले समय में सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। इस आंदोलन में छात्र, नौजवान, महिलाएं और विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे। उन्होंने सचिवालय का घेराव करने में भी गुरेज नही करेगी।
संजू चौधरी
