-
Advertisement
ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर क्यों पहनते हैं हरे या नीले रंग के कपड़े रोचक है किस्सा
अक्सर आपने अस्पतालों में डॉक्टरों को हरे या नीले रंग (Green or Blue)के कपड़े पहने देखा होगा, ये यूं ही नहीं होता,इसके पीछे तर्क व दलीलें हैं। खासकर ऑपरेशन (Operation) के दौरान हरे या नीले रंग की ड्रेस (Dress)में ही डॉक्टर दिखते हैं। कहते हैं कि वर्ष 1914 में एक डॉक्टर ने सफेद कपड़ों की जगह इसे हरे रंग में बदल दिया,तब से ये यूं ही चला आ रहा है। यानी ये एक परंपरा ही बन गई, हालांकि हरे के साथ नीले रंग की ड्रेस भी ऑपरेशन के दौरान अमूमन देखी जाती है। ये तो रही एक बात।
यह भी पढ़ें :- इस Restaurant में इंसान नहीं सर्व करते खाना, जानें कौन है वेटर
बात यही खत्म नहीं होती है,इसके अलावा अस्पतालों में पर्दों का रंग भी हरा या नीला होता है। कर्मचारियों के कपड़े व मास्क भी हरे या नीले रंग के दिखते हैं। वर्ष 1998 की एक रिपोर्ट के मुताबिक सर्जरी करते वक्त डॉक्टरों ने हरे रंग की ड्रेस इसलिए पहनना शुरू की, क्योंकि ये आंखों को सुकून देती है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो हमारी आंखों (Human Eyes) का जैविक निर्माण कुछ इस प्रकार से हुआ है कि ये लाल, हरा और नीला रंग देखने में सक्षम हैं। इन रंगों के ही मिश्रण से बने अन्य करोड़ों रंगों को इंसानी आंखें पहचान सकती हैं। लेकिन इन सभी रंगों की तुलना में हमारी आंखें हरा या नीला रंग ही सबसे अच्छी तरह देख सकती हैं।
एक तर्क ये भी दिया जाता है कि डॉक्टर (Doctor) ऑपरेशन के समय हरे रंग के कपड़े इसलिए भी पहनते हैंए क्योंकि वह लगातार खून और मानव शरीर के अंदरूनी अंगों को देखकर मानसिक तनाव में आ सकते हैं। ऐसे में हरा रंग देखकर उनका मस्तिष्क उस तनाव से मुक्त हो जाता है। कभी-कभी वह नीले रंग के कपड़े भी पहनते हैं। नीला रंग भी हमारे मस्तिष्क पर हरे जैसा ही प्रभाव डालता है। यानी कुछ इस तरह के तर्क व दलीले हैं जो हरे व नीले रंग की ड्रेस के बारे में बताती हैं।
