-
Advertisement

Dhoop Benefits: आखिर पूजा में क्यों जलाया जाता है धूप? जानिए धार्मिक महत्व
Dhoop Benefits: नेशनल डेस्क। सनातन धर्म में पूजा-पाठ (Puja-Path) का विशेष महत्व है। पूजा-पाठ में अक्सर आपने देखा होगा कि पूजा के समय धूप, अगरबत्ती या दीपक जलाया जाता है। क्या कभी आपके दिमाग में ये ख्याल आया है कि पूजा के वक्त धूप क्यों जलाया जाता है? आज इस खबर के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि पूजा में धूप क्यों जलाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूजा के दौरान धूप (Dhoop) जलाना देवता की पूजा के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। धूप बत्ती जलाने से घर में अच्छा व सकारात्मक माहौल बना रहता है। कहते हैं कि अगरबत्ती और धूप जड़ी-बूटियों (Herbs) से बनाया जाता है, और जब इन्हें जलाया जाता है तो इनकी सुगंध से कीटों का नाश होता है। साथ ही घर का माहौल भी खुशनुमा लगने लगता है।
धूपबत्ती के लाभ (Benefits of Dhoop)
नेगेटिविटी दूर होती है
कहते हैं कि घर में सकारात्मक समावेश बनाए रखने और नकारात्मकता (Negativity) को दूर रखने के लिए पूजा के दौरान धूपबत्ती जलाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार, धूप जलाने से घर का माहौल अच्छा रहता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है।
यह भी पढ़े:Vastu Tips: घर में सही दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा, मां लक्ष्मी का होगा वास
शांति और प्रसन्नता
धूपबत्ती की खुशबू और धुएं से व्यक्ति के मन को प्रसन्नता और मानसिक शांति (Mantle Piece) मिलती है। इसलिए पूजा के दौरान धूप बत्ती अवश्य जलानी चाहिए।
भगवान होते हैं खुश
शास्त्रों के अनुसार, धूपबत्ती देवताओं को अत्यंत प्रिय होती है। साथ ही, ऐसा भी माना जाता है कि अगर पूजा के दौरान घर में धूप बत्ती जलाई जाए तो देवता खुश होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है।
तनाव होता है दूर
अगर आपको दिनभर किसी तरह का स्ट्रेस या तनाव है तो भगवान की आरती के समय धूपबत्ती जलाएं और ध्यान लगाएं ऐसा करने से आपका तनाव मिनटों में ही दूर हो जाएगा।