-
Advertisement
नई गाड़ी खरीदने की खुशी में मंदिर गया था परिवार, हादसे में मां-बेटे की गई जा#न
Himachal Accident: मंडी में सराज में एक बड़ा हादसा हुआ है। इलाके के बगड़ा थाच की घटसराज में एक कार दुर्घटना में कुल्लू जिला के भुंतर निवासी मां-बेटे की मौ#त हो गई। सूचना मिलने पर जंजैहली पुलिस मौके पर पहुंची । बताया जा रहा है कि हादसे में कार सवार भुंतर निवासी गौरव की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि उनकी मां मीरा देवीने घटनास्थल से निकालने पर कुछ दूरी पर दम तोड़ दिया है। हादसे के दौरान कार में तीसरे सवार को आंशिक चोटें आई हैं और वह पूरी तरह से सुरक्षित है।
खुडीजहल मंदिर देहुरी जा रहे थे लोग
जानकारी के अनुसार परिवार ने 2 दिन पहले नई कार लगी थी और परिवार के लोग खुडीजहल मंदिर देहुरी जा रहे थे। बगड़ा थाच के समीप चालक कार से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते कार करीब 100 मीटर खाई में लुढ़क गई। स्थानीय पंचायत के उपप्रधान रोहित ठाकुर ते अनुसार हादसे में भुंतर निवासी गौरव और उनकी माता मीरा देवी की मौत हो गई। थाना प्रभारी राम कृष्ण ठाकुर ने बताया कि कार हादसे की सूचना मिलते ही वह टीम के घटनास्थल की ओर रवाना गई हैं। शवो को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
संजीव

