-
Advertisement
पत्नी को मोबाइल चलाने से रोकना पड़ा महंगा, गुस्से में पति पर फेंक दिया उबलता दूध
Himachal News: मोबाइल की लत एक गंभीर समस्या बन गई है, जो ना केवल बच्चों बल्कि बड़ों को भी प्रभावित कर रही है। इसके हद से ज्यादा इस्तेमाल से सबसे डरावनी स्थिति तब होती है जब किसी से मोबाइल वापस लिया जाता है। ऐसी स्थिति में लोग बेचैन हो जाते हैं, जोर-जोर से रोने लगते हैं या फिर बहुत ज्यादा आक्रामक व्यवहार करने लगते हैं। ऐसी एक घटना हिमाचल के मंडी जिला में हुई है। सरकाघाट उपमंडल के अंतर्गत जमनौण गांव में पति ने जब पत्नी को मोबाइल चलाने से रोकना महंगा पड़ गया। गुस्साई पत्नी ने पति पर उबलता हुआ दूध फेंक दिया। इस घटना में पति झुलस गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा।
सरकाघाट के जमनौण गांव का है मामला
सरकाघाट के जमनौण गांव की नीना कुमारी काफी देर से मोबाइल फोन चला रही थी। धर्मपाल ने पहले तो कुछ नहीं बोला पर जब पति ने उसे रोका तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साई नीना कुमारी ने उबलता हुआ दूध पति के ऊपर फेंक दिया। दूध गिरने से धर्मपाल झुलस गया और उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत को स्थिर बताया और बाद में उसे घर भेज दिया।धर्मपाल की शिकायत के आधार पर हटली थाना में नीना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
संजीव कुमार
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
