-
Advertisement
आठ साल #Date करने के बाद लड़का बोला- शादी नहीं करनी; गर्लफ्रेंड ने फेंका तेजाब
Last Updated on October 29, 2020 by
अगरतला। आमतौर पर सामने आने वाले एसिड अटैक (Acid Attack) के मामलों में लड़के द्वारा किसी कारण से लड़की पर तेजाब (Acid) फेंक दिया जाता, लेकिन त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से सामने आया ताजा मामले इसके उलट है। एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। महिला ने प्रेमी के ऊपर इसलिए तेजाब फेंका, क्योंकि प्नेमी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। त्रिपुरा पुलिस ने बताया है कि एक 27-वर्षीय महिला को अपने बॉयफ्रेंड पर तेज़ाब फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
बकौल पुलिस, शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके घरवालों ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। कथित तौर पर महिला का प्रेमी दूसरी महिला के साथ डेटिंग करने लगा था, जिससे महिला नाराज चल रही थी। तेजाब से गंभीर रूप से घायल पीड़ित को अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां डाक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। तेजाब से बुरी तरह झुलसे पीड़ित को श्वसन मार्ग, नाक और आंखों में गंभीर क्षति पहुंची है।
आरोपी गर्लफ्रेंड ने बताया क्यों दिया घटना को अंजाम
संथाल ने पुलिस को बताया कि वह पीड़ित के साथ 8 साल से अधिक समय से रिश्ते में थी। पीड़ित प्रेमी ने किसी अन्य महिला के साथ संबंध बना लिया था, जिसको लेकर आरोपी महिला परेशान थी। आरोपी महिला ने बताया कि वह पीड़ित को सालों से जानती थी, तब भी जब वह स्कूल में था। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 30 वर्षीय पीड़ित के साथ दोनों पुणे शिफ्ट हो गए थे, जहां आरोपी महिला संथाल एक नौकरानी के रूप में काम करती थी।
यह भी पढ़ें: Nahan jail के कैदी की मौत, पंजाब का था रहने वाला- कारण जानने को पढ़ें खबर
मार्च 2018 में पीड़ित कथित प्रेमी पुणे में संथाल छोड़कर त्रिपुरा लौट आया और अगले तीन महीने उसने संथाल के साथ सभी संपर्क समाप्त कर दिए। अगस्त में जब संथाल वापस लौटी, तो उसे गांव में उसका प्रेमी नहीं मिला। महिला तब रांची चली गई और एक स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र में काम करने लगी, लेकिन दुर्गा पूजा के दौरान महिला ने बेलचेरा गांव में पीड़ित को देखा और उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा और जब पीड़ित प्रेमी ने शादी से मना कर दिया तो महिला ने उस पर तेजाब फेंक दिया।