-
Advertisement
शिलाई: क्यारी गुंडाह में मकान गिरा, दो बच्चों समेत महिला घायल
Last Updated on March 6, 2020 by Deepak
शिलाई। सिरमौर में भारी बारिश के बीच ग्राम पंचायत क्यारी गुंडाह के गुंडाह गांव में एक लकड़ी का मकान गिर गया। इस हादसे में एक महिला समेत दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन की ओर से एसडीएम (SDM) शिलाई योगेश चौहान खुद मौके का मुआयना करने शिलाई से गुंडाह गांव पहुंचे। प्रशासन की ओर से पीडि़त परिवार को फौरी राहत दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बाद यह हादसा पेश आया। बताया जा रहा है कि यह मकान जोगेंद्र सिंह का है।
यह भी पढ़ें: खनन सामग्री न मिलने से अधर में लटक गए Una में निर्माण का
यहां किराये का मकान लेकर रह रहे चरण सिंह की धर्मपत्नी विनीता और इनके दो बच्चे नितेश व निवेदिका क्षतिग्रस्त मकान की चपेट में आने से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने मकान के मलबे के बीच से समय रहते बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह तीन मंजिला मकान था, जिसकी सबसे निचली मंजिल में गाय बंधी थी। क्षतिग्रस्त हुए मकान में दबने से गाय की मौके पर मौत हो गई है। मामले की पुष्टि एसडीएम शिलाई योगेश चौहान ने की है। उन्होंने बताया कि लकड़ी का कच्चा मकान गिरने की सूचना मिली है। घायलों को पांवटा अस्पताल ले जाया गया है। हादसे में हुए घायल परिवार को 20 हजार फौरी राहत दी जा रही है।