-
Advertisement
हिमाचल: महिला बोली- पहले पत्थरों से किया हमला, अब जान से मारने की दे रहे धमकी
हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर जिला में क्राइम (Crime) का ग्राफ लगातर बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला पुलिस चौकी टौणी देवी के तहत भुराणा से सामने आया है। यहां एक महिला पर कुछ लोगों ने पत्थरों से हमला (Attack) कर दिया। जिससे महिला को काफी चोटें आईं। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में भी दर्ज करवाई। लिस ने आईपीसी की धारा 341, 323, 504, 506 और 34 में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। लेकिन पुलिस की कार्यप्रणाली से पीड़ित महिला संतुष्ट नहीं हुई और सोमवार को महिला ने एसपी हमीरपुर का दरवाजा खटखटाया।
यह भी पढ़ें- सुजानपुर के बाद अब कुल्लू में गोलीबारी, कैफे संचालक को मारी गोली आरोपी गिरफ्तार
एसपी हमीरपुर (SP Hamirpur) से मिलने पहुंची पीड़ित महिला प्रोमिला देवी पत्नी बाबू राम गांव भुराणा उम्र 60 साल ने अपने ही गांव के दलीप सिंह और उसकी पत्नी उर्मिला देवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उधर, पीड़िता प्रोमिला देवी और उसके परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर सोमवार को एसपी हमीरपुर से मिलकर ज्ञापन (Memorandum) सौंपा। ज्ञापन में एसपी से गुहार लगाई गई है कि आरोपी एफआईआर दर्ज होने के बावजूद मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने एसपी हमीरपुर से मिलकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

