-
Advertisement

Kangra: घर में फंदे पर लटका मिला महिला का शव, पिता बोले- हत्या कर लटकाया
कांगड़ा। फ्लोर मिल के पास एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। महिला की पहचान शिल्पा (27) पत्नी सन्नी कुमार पंचायत जोगीपुर तहसील कांगड़ा (Kangra) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज (Tanda Medical College) में भेज दिया है। बता दें कि सायं चार बजे कांगड़ा फ्लोर मिल के पास छोटी हलेड़ गांव में एक महिला का शव घर में ही लटका पाया गया। लोगों ने पुलिस (Police) को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला के मायके वालों को सूचित किया। मायके वालों के आने पर शव को नीचे उतारा गया। महिला का पति मजदूरी करता है। महिला का एक छह वर्षीय बेटा है। सायं तीन बजे शिल्पा का बेटा सो कर उठा तो उसने देखा की उसकी मां पंखे से लटकी हुई थी। महिला की सास घर पहुंची तो बेटे ने अपनी दादी को बताया कि मां कमरे में लटकी हुई है। सास ने अपनी बहु को पंखे से लटका देख शोर मचाया और पंचायत प्रधान व पुलिस को सूचित किया।
यह भी पढ़ें: B.Ed. Exam अच्छा ना होने पर विवाहिता ने लगाया फंदा, सास ने ऐसे बचाई जान
थाना प्रभारी कांगड़ा भरत भूषण ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम (Forensic Team) को भी बुलाया गया है। पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के रहस्य से पर्दा उठ पाएगा। वहीं, दूसरी ओर महिला की मौत का समाचार सुनते ही महिला के मायके वालों की ओर लगभग चार दर्जन से अधिक लोग महिला के ससुराल पहुंच गए, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती करनी पड़ी। महिला के पिता सोमराज ने अपने बेटी की मौत के लिए पति व उसके पजिनों के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि उसकी बेटी की हत्या कर शव का पंखे से लटका दिया गया है। जब वह बेटी के घर पहुंचे तो बेटी का शव लटका हुआ था और पैर बैड पर थे, जिससे यह साफ नजर आ रहा है कि बेटी की हत्या कर उसे लटकाया गया है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि उनकी बेटी के पति व उसकी सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए।
यह भी पढ़ें: Mandi: कुएं में कूदकर 85 वर्षीय बुजुर्ग ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा (DSP Kangra Sunil Rana) भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया। उन्होंने महिला के पिता से बात करते हुए कहा कि पुलिस फॉरेसिंक व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में हत्या का आंदेशा हुआ तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक महिला की सास व उसके पति सन्नी कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।महिला का छह वर्षीय बेटा है। शादी को अभी सात वर्ष ही हुए थे। पुलिस ने महिना के बेटे को महिला के पिता सोमराज के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद ही महिला व उसके पति के बीच अनबन रहती थी। कई बार पति-पत्नी में लड़ाई झगड़ा भी हुआ। लॉकडाउन से पहले महिला की पति द्वारा पिटाई किए जाने से महिला अपने मायके चली गई थी। मामला पंचायत में पहुंचा था और दोनों परिवारों में समझौता भी हुआ था। लॉकडाउन से पहले ही महिला अपने सुसराल आ गई थी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…