-
Advertisement
पति गया था काम पर शाम को घर लौटा को पेड़ से लटका मिला पत्नी का शव
फतेहपुर। पुलिस थाना फतेहपुर के तहत ठेहड़ पंचायत के वार्ड-2 बुहाल की एक महिला ने खेतों में एक पेड़ से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। बुहाल की करीब 46 वर्षीय महिला बबली देवी बीती देर शाम गले में दुप्पटे का फंदा लगाकर एक पेड़ से झूल गई। जिस कारण उसकी मौत हो गई।
महिला ने पेड़ से फंदा लगा कर दे दी जान
महिला के पति जीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया है किजब वह बीती शाम जब घर पहुंचा तो घर के दरवाजे बंद थे। जब वह पत्नी को ढूंढते -ढूंढते खेत में पहुंचा तो वहां पर उसने पत्नी को पेड़ से लटका हुआ देखा । जिस पर तुरन्त स्थानीय उपप्रधान को सूचित किया और फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी फतेहपुर उधम सिंह ने की है।
यह भी पढ़े:हमीरपुर गांधी चौक पर भिड़ गए दो गुट,तेजधार हथियार भी चले
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

