- Advertisement -
ऊना। जिला के झंबर गांव में पेड़ से लटके मिले शव ( Deadbody)की शिनाख्त कर ली गई है। शव की पहचान उत्तराखंड के ऋषिकेश ( Rishikesh in Uttarakhand) निवासी 32 वर्षीय पूजा के रूप में की गई है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम ( Postmortem) के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। महिला पति और तीन साल के बेटे के साथ नगर पंचायत मैहतपुर-बसदेहड़ा स्थित किराए के मकान में रह रही थी। वहीं शुक्रवार सुबह से वह लापता बताई गई थी। जिसके संबंध में उसके पति वरुण शर्मा ने पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज करवा रखी थी। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद महिला के मायके पक्ष को भी उसकी मौत की सूचना दे दी है। जिसके बाद उसके माता-पिता उत्तराखंड से ऊना पहुंच गए हैं। पुलिस ने पति के बयान दर्ज कर लिए हैं। जबकि उसके माता-पिता से भी मामले के संबंध में जानकारी हासिल की जा रही है।
प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन फिर भी पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि शनिवार बाद दोपहर झंबर में रोड के किनारे शमशान घाट के पास एक पेड़ पर अज्ञात महिला का शव फंदे से झूलता हुआ मिला था जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान के लिए अभियान तेज कर दिया था वहीं महत्व पुलिस चौकी में उक्त महिला के लापता होने के संबंध एफ आई आर दर्ज पाई गई थी, जिसके बाद उसके परिजनों को शिनाख्त के लिए अस्पताल बुलाया गया और उसके पति वरुण शर्मा ने देर रात महिला की शिनाख्त पूजा के रूप में कर दी थी।
- Advertisement -