-
Advertisement
हिमाचल में Corona से 32वीं मौत, Kangra में कैंसर पीड़ित महिला ने तोड़ा दम
धर्मशाला। हिमाचल में कोरोना (Corona) से 32वीं मौत हुई है। कांगड़ा (Kangra) जिला में एक कोरोना पॉजिटिव ने दम तोड़ा है। कांगड़ा जिला में मृत्यु का आंकड़ा सात पहुंच गया है। पालमपुर तहसील के भवारना की 56 वर्षीय एक महिला ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, अस्पताल टांडा में दम तोड़ा है। महिला कैंसर रोग से पीड़ित थे। महिला का उपचार मोहाली पंजाब के निजी अस्पताल में चल रहा था। 27 अगस्त को महिला को टांडा में आईसीयू (ICU) में भर्ती किया गया था। कोरोना टेस्ट में महिला पॉजिटिव पाई गई थी। पिछले कल रात को महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मृत्यु की पुष्टि सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने की है।
यह भी पढ़ें: Punjab: मरने वालों का आंकड़ा 1,300 पार; दो MLA पॉज़िटिव आए तो CM हुए क्वारंटाइन
कांगड़ा व मंडी (Mandi) जिला में सात-सात कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु अब तक हो चुकी है। सोलन (Solan) में 6 ने दम तोड़ा है। चंबा (Chamba) व हमीरपुर में आंकड़ा 4-4 है। शिमला में दो और सिरमौर व ऊना में एक-एक ने दम तोड़ा है।