-
Advertisement
कांगड़ा: सड़क क्रास करते निजी बस की चपेट में आई महिला मौके पर गई जान
Last Updated on November 4, 2022 by sintu kumar
जवाली। हिमाचल के कांगड़ा (Kangra) जिला में बस के नीचे आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसा (Accident) पुलिस थाना जवाली के तहत जवाली-राजा का तालाब मार्ग पर भनेई में हुआ है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे (Dead Body) में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने बस चालक (Bus Driver) के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान सुनीता शर्मा पत्नी संजीव कुमार निवासी सांटवां के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: ट्रैक्टर और स्कूटी में भीषण टक्कर, 5 साल के मासूम सहित दंपति घायल
मिली जानकारी के अनुसार उक्त यह महिला भनेई में आई हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला जब भनेई में सड़क क्रास कर रही थी। इसी दौरान वह निजी बस की चपेट में आ गई। घायल महिला को स्थानीय लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल जवाली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं जवाली पुलिस (Jawali Police) ने मौका पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया तथा बस को जब्त कर लिया है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।