-
Advertisement
सिरमौर की महिला को सांप ने डसा, IGMC शिमला में तोड़ा दम
नाहन। धारटीधार क्षेत्र की नेहलीधीड़ा पंचायत की एक 30 वर्षीय महिला की सर्पदंश (Snake Bite) से मौत हो गई है। इसके चलते महिला के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। जानकारी मिली है कि चंद दिन पहले ही महिला के जेठ की भी सांप के काटने से मौत हो गई थी। एक सप्ताह के भीतर एक ही परिवार में यह दूसरी मौत (Death) है। बताया जा रहा है कि महिला राखी देवी निवासी चाई महडोग को करीब एक सप्ताह पहले घास काटते समय पांव में किसी जहरीली कीड़े के काटने का आभास हुआ था। इसके बाद महिला की निरंतर तबीयत बिगड़ती चली गई। इस दौरान महिला का घरेलू उपाचार किया गया, जिसमें महिला को सांप द्वारा काटे जाने की बात कही गई।
यह भी पढ़ें: Una: दुकानदार को सेल्स गर्ल से आपत्तिजनक बातें करना पड़ा महंगा, दुकान में ही धुनाई

महिला की हालत में सुधार ना होने के कारण उसे सिविल अस्पताल ददाहू व पांवटा साहिब (Paonta Sahib) के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज में इसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उसे आईजीएमसी शिमला (IGMC Shimla) रेफर किया गया, जहां रविवार देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं महिला के निधन पर जिला बीजेपी अध्यक्ष विनय गुप्ता ने शोक जताते हुए जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग भी की है। बता दें कि सप्ताह भर पहले ही उसके जेठ नारायण दत्त शर्मा की भी सर्पदंश से मौत हो गई थी। अब महिला की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है। महिला के दो बच्चे हैं।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel..

