-
Advertisement

हिमाचल: घर में घुसकर महिला से की मारपीट, दुराचार कर युवक हुआ फरार
करसोग। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के करसोग क्षेत्र में एक महिला के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में महिला ने पुलिस थाना करसोग में स्थानीय युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: देवभूमि शर्मसार: शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म
जानकारी क् अनुसार, महिला ने स्थानीय युवक लोभ सिंह के खिलाफ जबरदस्ती घर में घुसकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि युवक पिछले करीब सात-आठ साल से उसे परेशान कर रहा था और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। महिला का कहना है सोमवार को दोपहर बाद करीब एक बजे भी युवक उसके घर पर आया और उससे मारपीट कर जबरन दुराचार किया और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद महिला ने फोन पर अपने पति को इस बारे बताया और फिर पुलिस थाना करसोग आकर शिकायत दर्ज करवाई। एसडीपीओ करसोग गीतांजली ठाकुर ने बताया कि एक महिला ने देर शाम स्थानीय युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 452 व 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है और आरोपित को जल्द हिरासत में ले लिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group