-
Advertisement

हिमाचलः फेसबुक पर दोस्ती करना पड़ा महंगा, महिला को अगवा कर किया दुष्कर्म
शिमला। सोशल मीडिया के जरिए बहुत सारे अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल में भी सामने आया हैं। जिसमें एक महिला को फेसबुक फ्रेंड बनाने महंगा पड़ गया। जिला शिमला के रामपुर उपमंडल के ननखड़ी थाना के तहत एक इलाके की महिला ने फेसबुक फ्रेंड पर ने अपहरण व दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं पुलिस को दी शिकायत में महिला ने फेसबुक फ्रेंड के बड़े भाई व साले पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि गत दो सितंबर को जब वह कुंगल बाल्टी मेले में मौजूद थी। उसी दौरान राजवंत नाम का फेसबुक फ्रेंड उससे मिलने पहुंचा। वह उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में रिश्ते हुए कलंकितः ज्वालामुखी की महिला से जेठ ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
इसके बाद राजवंत के बड़े भाई और साले ने भी उसके साथ दुराचार किया। इतनी ही नहीं महिला को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज़ किया है। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page