हिमाचल: महिला पर दो चेक चोरी कर 1.20 करोड़ निकलवाने के प्रयास का आरोप

ऊना के पंडोगा निवासी ने दर्ज करवाई शिकायत, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

हिमाचल: महिला पर दो चेक चोरी कर 1.20 करोड़ निकलवाने के प्रयास का आरोप

- Advertisement -

ऊना। हिमाचल में एक व्यक्ति ने महिला पर दो चेक चोरी कर 1.20 करोड़ रुपए निकलवाने के प्रयास के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता ऊना (Una) जिला के पंडोगा का रहने वाला है। पीड़ित का कहना है कि उसने पहले भी इसी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायतें पुलिस को दे रखी हैं। वही, कोर्ट में भी उसने उसके खिलाफ केस दायर कर रखा है। पुलिस ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी महिला पंडोगा के ही औद्योगिक क्षेत्र में एक उद्योग की संचालक बताई गई है। पुलिस को दी शिकायत (Complaint) में पीड़ित रामपाल पुत्र रला राम ने बताया कि उसके अर्बन बाघाट बैंक के दो चेक कहीं गुम हो गए थे। गुम हुए दोनों चेक पर उसने हस्ताक्षर कर रखे थे, जिसके चलते उसने फौरन बैंक को सूचना देकर इन दोनों चेक के मुकाबले किसी भी ट्रांजैक्शन नहीं करने की प्रार्थना की थी। जबकि बैंक को सूचना देने से पहले इसी दिन पुलिस चौकी पंडोगा में भी इस संदर्भ में शिकायत दी थी।


यह भी पढ़ें: हिमाचल: तहसीलदार समेत छह लोगों पर धोखाधड़ी का केस, गिरवी रखी जमीन को हड़पने का लगा आरोप

इसी दौरान रामपाल को 23 सितंबर को बैंक से उनके मोबाइल पर गुम हुए दो चेक में से एक के मुकाबले 1.20 करोड रुपए की असफल ट्रांजैक्शन का मैसेज मिला। रामपाल ने बताया कि यह चेक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में लगाया गया था, जिसके चलते उसने बैंक से यह चेक लगाने वाले की सूचना भी मांगी। 27 सितंबर को बैंक से उसे सूचना मिली थी उसके चोरीशुदा चेक के मुकाबले ट्रांजैक्शन करने वाले का पता चल चुका है। रामपाल ने बताया कि जब उसे इसी महिला द्वारा चेक लगाने की जानकारी मिली तो मैं भी स्तब्ध रह गया। पीड़ित ने बताया कि इस महिला ने पहले भी उससे कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लिए हैं। जिसके चलते उसने महिला के खिलाफ दीवानी दावा दायर कर रखा है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: शिमला में केबल नेटवर्क ऑफिस में ED की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में जुटी टीम

वहीं, पुलिस को भी इस संबंध में शिकायत सौंपी गई थी। रामपाल ने बताया कि यह महिला जमीन की खरीद-फरोख्त के मामले में भी उसके पास आती जाती रहती है। संभवत इसी दौरान एक महिला ने मेरे हस्ताक्षर किए हुए दोनों चेक चुरा लिया। उन्होंने दावा किया कि चोरी किए गए दोनों चेक में से एक से कभी भी महिला के पास है। जिसे महिला से वापस निकलवाया जाए ताकि वह इस चेक को अपने फायदे या मेरे नुकसान के लिए कहीं इस्तेमाल न कर दे। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही महिला को जांच में शामिल किया जाएगा।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

 

- Advertisement -

Tags: | Himachal Breaking News | today himachal news | himachal abhi abhi news | himachal news live | current news of himachal pradesh | महिला | himachal news online | हिमाचल | दो चेक | चोरी | 1.20 करोड़ | HP crime | प्रयास का आरोप | Una | Fraud | निकलवाने | Himachal News | latest himachal news in hindi | latest news | Himachal headlines in Hindi
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है