-
Advertisement
हिमाचल: अस्पताल में भर्ती महिला मरीज ने काट ली नसें, गई जान
शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में कैंसर मरीज ने अस्पताल में उपचार के दौरान हाथ की नशंे काट कर आत्महत्या कर ली है। मामला शिमला के आईजीएमसी से सामने आया है। महिला मंडी जिला की रहने वाली थी। मृतक महिला ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में दर्दनाक हादसाः सैंज में गिरी जीप चालक की मौत, महिला सहित तीन घायल
मिली जानकारी के अनुसार कैंसर अस्पताल में भर्ती महिला मरीज ने नसें काटकर जान दे दी। मृतक महिला की पहचान सुमित्रा देवी ;35द्ध निवासी मंडी के रूप में हुई है। महिला कैंसर की मरीज थी। माना जा रहा है कि तनाव की वजह से उसने ये खौफनाक कदम उठाया है। हालांकि महिला ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें लिखा है कि मैं बीमारी से बड़ी परेशान थी तथा कैंसर की पीड़ा मुझसे सहन नहीं की जा रही थी। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

