-
Advertisement
इंदिरा गांधी खेल परिसर ऊना में महिला एवं पुरुष हॉकी टीम ने दिखाए प्रतिभा के जौहर
Last Updated on August 29, 2021 by saroj patrwal
ऊना। आज राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day)मनाया जा रहा है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की याद में रविवार को ऊना में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की तरफ से इंदिरा गांधी खेल परिसर ( Indira Gandhi Sports Complex) के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर हॉकी के महिला और पुरुष वर्गों के मुकाबले करवाए गए। इस दौरान जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि हॉकी कोच आशीष सेन कार्यक्रम में बतौर अध्यक्ष मौजूद रहे। इस मौके पर खेल अधिकारियों ने युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और जिला और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर रोशन करने की प्रेरणा दी।
यह भी पढ़ें:टोक्यो पैरालंपिक: भाविना ने सिल्वर मेडल जीत रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान लड़कों और लड़कियों के अलग-अलग वर्ग के दो मुकाबले करवाए गए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के अभिभावक भी मौजूद रहे। जिन्होंने खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाया। जिला खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा ने कहा कि आज पूरे भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। जिला ऊना में भी मेजर ध्यानचंद की याद में हॉकी प्रतियोगिता करवाएगी, जिसमें जिला सहित पंजाब के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के चलते ही बच्चों का मनोबल बढ़ता है। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा ने कहा कि हाल ही में हुए ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीमों ने उम्दा प्रदर्शन किया है। उन्होंने स्थानीय खिलाड़ियों से भी अपने-अपने खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने का आह्वान किया।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page