-
Advertisement
शिमला नगर निगम में होगा नारी शक्ति का बोलबाला, 20 महिलाओं ने हासिल की जीत
शिमला नगर निगम (Shimla Municipal Corporation) में कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है और भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की है। इस बार नगर निगम में नारीशक्ति का बोलबाला रहेगा। नगर निगम के कुल 34 वार्डों में 20 वार्डों में महिलाओं ने जीत हासिल की है। इनमें 14 विजयी महिलाएं कांग्रेस व 6 बीजेपी से है।
कांग्रेस की महिला विजयी उम्मीदवारों में कैथू वार्ड से कांता, अनाडेल से ऊर्मिला, टूटू से मोनिका, मज्याठ से अनिता, कच्ची घाटी से किरण, टूटी कंडी से ऊना , नाभा से सिम्मी नंदा, राम बाजार से सुष्मा कुठियाला, लोअर बाजार से उमंग बंगा, बैनमोर से शीनम कटारिया, संजौली से ममता चंदेल, लोअर ढली से विशाखा मोदी, मल्याणा से शांता वर्मा, विकास नगर से रचना भारद्वाज शामिल है।

इसी तरह से बीजेपी के लिए भराड़ी से मीना चौहान, रुलदू भट्टा से सरोज ठाकुर, अप्पर ढली से कमलेश मेहता, कसुंपटी से रचना झीना, पटयोग से आशा शर्मा व न्यू शिमला से निशा ठाकुर ने जीत हासिल की है।
शिमला नगर निगम के कुल 34 वार्डों में से कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत हासिल की है और बीजेपी के खाते में मात्र 9 वार्ड आए हैं।
यह भी पढ़े:नगर निगम शिमला में कांग्रेस ने 10 साल बाद लहराया अपना परचम, बीजेपी को चटाई धूल
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



